घघुआ गांव में दो लाख की चोरी,एक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
घघुआ गांव में दो लाख की चोरी,एक हिरासत में

घघुआ गांव में दो लाख की चोरी,एक हिरासत में

विज्ञापन

विश्रामपुर. रेहला थाना क्षेत्र के बुलबुलिया – घघुआ गांव निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव के घर में चोरी हुई है. घटना गुरुवार देर रात्रि की है. सूचना मिलने पर रेहला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. भुक्तभोगी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह उठने के बाद देखा की कई कमरों का ताला टूटा हुआ है और घर में रखे कई कीमती सामान गायब है. बताया कि जिस कमरा में सोये हुए थे, उसे छोड़कर शेष सभी कमरा से सामान की चोरी कर ली. इस घटना में दो लाख संपत्ति की चोरी हुई है.घटना की जानकारी रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया है. थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने बताया कि पुलिस मामले का उदभेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola