बांकी नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से तीन प्रखंडों का आवागमन होगा प्रभावित

Published by : VIKASH NATH Updated At : 26 Aug 2025 10:03 PM

विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पांडू-महुगांवा पथ स्थित बांकी नदी पर बना पुल जर्जर होते जा रहा है.

विज्ञापन

फोटो 26 डालपीएच- 9 पांडू. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पांडू-महुगांवा पथ स्थित बांकी नदी पर बना पुल जर्जर होते जा रहा है. पुल के उपर जल जमाव होने से कई जगहों पर गड्ढा हो गया है. जिसमें बारिश होने पर हमेशा पानी भरा रहता है. इस कारण बाइक सवार दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं. पुल की मरम्मत शीघ्र नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो जायेगा. पांडू प्रखंड मुख्यालय से उंटारी रोड, मोहम्मदगंज व हुसैनाबाद प्रखंड से पूरी तरह संपर्क टूट जायेगा. वहीं पांडू का करीब 15 गांव का प्रखंड मुख्यालय से कट जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल कई मायने में महत्वपूर्ण है. क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो जायेगा. विभाग के अधिकारी भी इस मामले में गंभीर नहीं हैं. जर्जर हो रहे पुल की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे है. पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 2009 में कराया गया था. इसका उदघाटन 30 जुलाई 2009 को क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चन्द्रवंशी ने किया था. उदघाटन के बाद से अब तक पुल का मरम्मत नहीं कराया जा सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola