ePaper

शाहपुर- सलतुआ मुख्य पथ गड्ढे में तब्दील, लग रहा जाम, लोग परेशान

Updated at : 26 Aug 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
शाहपुर- सलतुआ मुख्य पथ गड्ढे में तब्दील, लग रहा जाम, लोग परेशान

शाहपुर-सलतुआ मुख्य पथ पिछले चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है. विशेष रूप से चैनपुर थाना के आसपास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं,

विज्ञापन

फोटो 26 डालपीएच-11, 12 चैनपुर. शाहपुर-सलतुआ मुख्य पथ पिछले चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है. विशेष रूप से चैनपुर थाना के आसपास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. गड्ढों के कारण वाहन फंस जाते हैं या अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. इस मार्ग की जर्जर हालत के कारण अब वाहन बाजार के रास्ते होकर गंतव्य तक जा रहे हैं, जिससे चैनपुर बाजार क्षेत्र में अत्यधिक ट्रैफिक हो गया है. रमकंडा, रामगढ़ और रंका की ओर से आने-जाने वाली गाड़ियां अब मुख्य बाजार होकर शाहपुर जाती हैं, जिससे बाजार की सड़कें दिनभर जाम रहती हैं। बीमार व्यक्ति, स्कूली बच्चे और आम नागरिकों को गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क की खराब हालत के कारण बाजार होकर वाहन चलाना मजबूरी बन गयी है. इस समस्या का समाधान निकालने के लिए लोगों ने पलामू डीसी समीरा एस से गुहार लगायी है. सड़क की मरम्मत और ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग लगातार उठ रही है, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके. व्यवसाय पर पड़ रहा है असर : मनोज फोटो 26 डालपीएच 13 चैनपुर के व्यवसायी मनोज प्रसाद ने बताया कि सड़क जाम होने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. मुख्य पथ खराब होने के कारण सभी गाड़ियां चैनपुर बाजार होकर नकलती है.इस कारण बाजार क्षेत्र में दिनभर जाम लगी रहती है. जाम के कारण आमलोग भी परेशान है. स्कूल वाहन व एंबुलेंस भी फंस जाते है जाम में : उमेश प्रसाद फोटो 26 डालपीएच- 14 चैनपुर के शिक्षक उमेश प्रसाद ने कहा कि सभी वाहन चैनपुर बाजार से होकर निकलते हैं. जिससे सड़क पर जाम लगना आम बात है. स्कूली वाहन व एंबुलेंस के फंसने पर स्कूली बच्चे मरीजों को काफी परेशानी होती है. जाम से लोग हैं परेशान : मनोज फोटो 26 डालपीएच 15 भाजपा नेता मनोज दास ने कहा कि चैनपुर बाजार का पथ संकीर्ण है. रामगढ़- रमकंडा रंका व छत्तीसगढ आने जाने वाली सभी वाहन इसी मार्ग से होकर निकलते हैं. सड़क संकीर्ण होने से हमेशा सड़क पर जाम लगा रहता है. इससे व्यवसायियों व आमजनों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. ट्रैफिक व्यवस्था भी लचर है. इस समस्या से कब तक छुटकारा मिलेगा पता नही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola