नगर विकास की दिशा में पहला कदम, 37 करोड़ की योजना पास

चापाकल मरम्मत, शौचालय व्यवस्था व टैक्स राहत जैसे मुद्दों पर मंथन
चापाकल मरम्मत, शौचालय व्यवस्था व टैक्स राहत जैसे मुद्दों पर मंथन हरिहरगंज. नगर पंचायत हरिहरगंज की पहली बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि सहित सभी वार्ड पार्षदों ने भाग लिया. बैठक में नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी. वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग की राशि निर्गत कराने हेतु राज्य सरकार से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. बढ़ती गर्मी को देखते हुए चापाकलों की मरम्मत, सैरात बंदोबस्ती, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए स्वीकृत दो इकाइयों के क्रियान्वयन, संस्कार भवन के जीर्णोद्धार और कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया गया. नगर क्षेत्र में ऐसे सरकारी भवन, जो किसी विभाग के अधीन नहीं हैं, उनके हस्तांतरण के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने का प्रस्ताव भी रखा गया. बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए करीब 37 करोड़ रुपये की कार्य योजना सर्वसम्मति से पारित की गयी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने बाजार निबंधन से पहले टेंपो स्टैंड और शहर में सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही. वहीं नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने होल्डिंग टैक्स में लगे जुर्माने को माफ करने का प्रस्ताव रखा. बैठक के उपरांत उन्होंने वार्ड संख्या 16 में नाली समस्या को लेकर संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया. बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, वार्ड पार्षद आस्मिन परवीन, वृजनंदन साव, अमरजीत कुमार, पिंकी कुमारी, पुष्पा देवी, कृष्ण कुमार, स्वेता देवी, पवन कुमार, अवधेश कुमार मेहता, रामजी पासवान, सूरज देवी, हसीना खातून, रिंकू देवी, त्रिपुरारी राम, अनुराधा कुमारी, जेइ नीरज गुप्ता, कुलदीप कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे. नगर पंचायत हरिहरगंज की पहली बैठक संपन्न चापाकल मरम्मत, शौचालय व्यवस्था व टैक्स राहत जैसे मुद्दों पर मंथन फोटो 4 डालपीएच 3 प्रतिनिधि, हरिहरगंज नगर पंचायत हरिहरगंज की पहली बैठक शनिवार को नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, नगर उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि सहित सभी वार्ड पार्षदों ने भाग लिया. बैठक में नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गयी. वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग की राशि निर्गत कराने के लिए राज्य सरकार से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. बढ़ती गर्मी को देखते हुए चापाकलों की मरम्मत, सैरात बंदोबस्ती, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए स्वीकृत दो इकाइयों के क्रियान्वयन, संस्कार भवन के जीर्णोद्धार और कॉन्फ्रेंस हॉल निर्माण पर भी विचार किया गया. नगर क्षेत्र में ऐसे सरकारी भवन, जो किसी विभाग के अधीन नहीं हैं, उनके हस्तांतरण के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने का प्रस्ताव भी रखा गया. बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए करीब 37 करोड़ रुपये की कार्य योजना सर्वसम्मति से पारित की गयी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने बाजार निबंधन से पहले टेंपो स्टैंड और शहर में सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही. वहीं नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने होल्डिंग टैक्स में लगे जुर्माने को माफ करने का प्रस्ताव रखा. बैठक के उपरांत उन्होंने वार्ड संख्या 16 में नाली समस्या को लेकर संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया. बैठक में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, वार्ड पार्षद आस्मिन परवीन, वृजनंदन साव, अमरजीत कुमार, पिंकी कुमारी, पुष्पा देवी, कृष्ण कुमार, स्वेता देवी, पवन कुमार, अवधेश कुमार मेहता, रामजी पासवान, सूरज देवी, हसीना खातून, रिंकू देवी, त्रिपुरारी राम, अनुराधा कुमारी, जेइ नीरज गुप्ता, कुलदीप कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




