तीन शराब भट्ठी ध्वस्त, 50 लीटर शराब नष्ट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान
विज्ञापन
हरिहरगंज.
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस सक्रिय है. पुलिस ने सोमवार को कुलहिया पंचायत अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में तीन शराब भट्ठी को ध्वस्त कर तीन क्विंटल जावा महुआ और 50 लीटर शराब जब्त किया गया. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि तीनों शराब भट्ठी से आठ प्लास्टिक का ड्राम, तीन क्विंटल जावा महुआ, 50 लीटर निर्मित शराब और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया गया. वहीं इस अवैध कारोबार में लगे लोगों के बारे ें जानकारी ली जा रही है. अभियान में एसआइ सोनू गुप्ता, नंदलाल साहनी, एएसआइ संजय सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










