(पलामू) पति से विवाद के बाद महिला दो बेटियों संग कुएं में कूदी, दोनों मासूमों की मौत

Updated:
विज्ञापन

इसी कुआं में मां ने दोनों बच्ची डूबो दिया | Prabhat Khabar Network

पलामू में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में बुधवार की रात्रि एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. घटना में दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी. जबकि पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना बुधवार रात्रि करीब नौ से 10 बजे की है. पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार छोटे लाल प्रजापति का पत्नी सरिता देवी के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद सरिता देवी ने कमरे में सो रही अपनी दो बेटियों प्रिया कुमारी (4 वर्ष व 6 माह) और डॉली कुमारी (2 वर्ष) को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया. इसके बाद वह सबसे बड़ी बेटी को लेने कमरे में गयी. बड़ी बेटी के शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर आयी और खुद 12 फीट गहरे कुएं में कूद गयी. ग्रामीणों ने सरिता देवी को जीवित बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गयी.\

आपके शहर में

विज्ञापन

बेटियां होने पर प्रताड़ना का आरोप : \ग्रामीणों के मुताबिक छोटे लाल प्रजापति रोजाना शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था. तीन बेटियां होने के कारण महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. इसी तनाव की वजह से महिला द्वारा यह कदम उठाये जाने की आशंका है.\


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola