पलामू : मेदिनीनगर में डिज़नीलैंड मेला के लिए शिवाजी मैदान मैं 88.20 लाख की बोली लगी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : बैठक में मौजूद नगर निगम के मेयर, डिट्टी मेयर, नगर आयुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में डिज़नीलैंड मेला के लिए 88.20 लाख की बोली लगी। पवन कुमार गुप्ता को 20 जुलाई से 25 सितंबर तक के लिए मैदान की बंदोबस्ती मिली है।

विज्ञापन

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में सावन माह में डिज़नीलैंड मेला के आयोजन के लिए शहर के शिवाजी मैदान की बंदोबस्त की गयी. गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में खुली डाक के माध्यम से शिवाजी मैदान की बंदोबस्ती कर दी गयी. खुली डाक में तीन संवेदको ने भाग लिया. पवन कुमार गुप्ता ने सर्वाधिक 88 लाख 20 हजार की बोली लगाया. जबकि बैजनाथ सिंह ने 88 लाख और चंचल मिश्रा ने 88 लाख 10 हजार की बोली लगाया. इस तरह 20 जुलाई से 25 सितंबर तक के लिए संवेदक पवन गुप्ता के नाम शिवाजी मैदान की बंदोबस्ती की गयी. इस मैदान की बंदोबस्ती को लेकर कुछ दिन पूर्व बैठक हुई थी. कुछ त्रुटियों का हवाला देते हुए शिवाजी मैदान की बंदोबस्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था. गुरुवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर निगम के महापौर अरुणा शंकर ने की. उन्होंने बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रसन्नता जाहिर किया. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 74 लाख 70 हज़ार में शिवाजी मैदान बंदोबस्त हुआ था. इस वर्ष 88.20 लाख में बंदोबस्त होने से नगर निगम को 13.50 लाख अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष सावन माह में कोयल नदी के तट पर झूलन मेला का आयोजन होता है. इस अवसर पर लोगों के मनोरंजन के लिए शिवाजी मैदान में डिजनी लैंड के द्वारा झुला लगाया जाता है. उन्होंने कहा कि मेला में आम नागरिको की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन सक्रिय रहेगी. मौके पर डिप्टी मेयर मनोज सिंह, नगर आयुक्त रंजीत लाल, अपर नगर आयुक्त दिलीप कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव, लेखा पदाधिकारी धनेन्द्र कुमार, प्रधान सहायक धीरज कुमार, नाजिर संतोष कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola