मंदिर की दान पेटी व फल विक्रेता के ठेला की चोरी

Updated:
विज्ञापन
मंदिर की दान पेटी व फल विक्रेता के ठेला की चोरी

मंदिर की दान पेटी व फल विक्रेता के ठेला की चोरी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. रजवाडीह गांव में शनिवार रात दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं हुईं. पहली घटना पंचमुखी हनुमान मंदिर की है, जहां दान पेटी चोरी कर ली गयी. रविवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि दान पेटी गायब है. बाद में खोजबीन करने पर वह मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर टूटा हुआ मिला, जिसमें रखे सारे पैसे गायब थे. अनुमान है कि पेटी में करीब 30 से 35 हजार रुपये थे, क्योंकि पिछले डेढ़ साल से उसे नहीं खोला गया था.

दूसरी घटना गांव के चौक पर हुई. आशा देवी, जो पिछले पांच वर्षों से फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, ने बताया कि रात 11:30 बजे तक उनका ठेला बाहर था. सुबह उठने पर ठेला और जूस मशीन गायब मिले. कुछ महीने पहले ही उन्होंने 16 हजार रुपये खर्च कर नया ठेला खरीदा था. स्थानीय लोगों में इन घटनाओं से चिंता का माहौल है. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है, लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola