बाइक की चोरी, थाना में दिया आवेदन
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

बाइक की चोरी, थाना में दिया आवेदन
विज्ञापन
लेस्लीगंज. थाना क्षेत्र के कठौंधा गांव में बीती रात बाइक की चोरी हो गयी. जानकारी के अनुसार कुराईन पतरा के रहनेवाले सनोज साव बुधवार की रात में कठौंधा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये हुए थे. शादी समारोह से लौटने के बाद देखा कि उसकी बाइक गायब है. आसपास के लोगों के साथ बाइक की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद युवक ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










