माता रानी के जयघोष से गूंजा वातावरण

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
माता रानी के जयघोष से गूंजा वातावरण

सदर प्रखंड क्षेत्र के जोड़ गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड क्षेत्र के जोड़ गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के महाअष्टमी का पूजा अनुष्ठान हुआ. श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संधि पूजा व दीप दान किया. इससे पहले सोमवार को विधि विधान से महासप्तमी की पूजा हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंडाल का पट खुला. सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ तिवारी, सदर थाना प्रभारी लालजी सहित अन्य अतिथियों ने पंडाल का उद्घाटन किया. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री ज्योति पांडेय, आशीष भारद्वाज, पंचायत समिति सदस्य रीना तिवारी, जीतू तिवारी मौजूद थे. बताया गया कि 46 वर्षों से जोड़ गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन हो रहा है.श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन कर जीवन में खुशहाली की कामना किया. माता रानी के जयघोष से वातावरण गूंज उठा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola