घायल युवक को बीडीओ ने पहुंचाया अस्पताल
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
घायल युवक को बीडीओ ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
छतरपुर. बीडीओ आशीष कुमार साहू ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव के ईशु कुमार मेदिनीनगर जाने के क्रम में पाटन मोड़ के समीप स्कॉर्पियो वाहन से टक्कर हो गयी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे बीडीओ आशीष कुमार साहू ने घायल ईशु कुमार को अपने वाहन में मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया. फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. बीडीओ ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन