मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त,चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त,चालक गिरफ्तार

मवेशी लदा पिकअप वैन जब्त,चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

पाटन. थाना पुलिस ने मवेशी लदा एक पिकअप जब्त किया है. साथ ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुअनि आदित्य प्रसाद गश्ती दल के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे. इस क्रम में कुंदरी जंगल मोड़ के पास पहुंचे. तभी पाल्हेकला की ओर एक पिकअप वैन आ रहा था. जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया. लेकिन चालक द्वारा गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया गया. जिससे पुलिस को संदेह होने पर पुलिस जवानों ने वैन को पीछा कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर 15 मवेशी वाहन पर लदे हुए थे. इसमें आठ बैल व सात गाय शामिल है. गिरफ्तार चालक राहुल कुमार गुप्ता नावाबाजार थाना क्षेत्र के नावाबाजार का रहने वाला है. आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि मवेशी पाटन थाना क्षेत्र के गम्हेथा के सहाबुद्दीन अंसारी का है. वह भाड़े पर वाहन लेकर जा रहा था. पुलिस ने चालक राहुल व सहाबुद्दीन अंसारी के के खिलाफ झारखंड गोवंशीय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. छापामारी में पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, सअनि मिथुन कुमार रवि सहित कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola