सफलता के लिए तकनीकी ज्ञान जरूरी : सीएस

Updated:
विज्ञापन
सफलता के लिए तकनीकी ज्ञान जरूरी : सीएस

प्रखंड क्षेत्र के पाटन मोड़ स्थित गुरुकुल विद्यालय में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पड़वा. प्रखंड क्षेत्र के पाटन मोड़ स्थित गुरुकुल विद्यालय में विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सिविल सर्जन डा अनिल कुमार सिंह, डा राजीव नयन, डा विनीत कुमार ने ज्ञान, विज्ञान और क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया. सिविल सर्जन डा सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों द्वारा बेहतर विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना की. कहा कि आज का युग तकनीकी ज्ञान का है. किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान बहुत जरूरी है. विज्ञान को केवल पढ़ने से नहीं बल्कि उसे समझने की जरूरत है. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र गुरुकुल विद्यालय द्वारा गुणात्मक शिक्षा मिल का पत्थर साबित होगा. मुख्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार की प्रोजेक्ट वर्क की सराहना की और हौसला बढ़ाया. कठौतिया माइंस के सीएसआर हेड शोभा रानी मोहंती ने कहा वर्तमान युग विज्ञान का है. जिसके पास विज्ञान है, वह दुनिया का सबसे ताकतवर है. विद्यालय के अध्यक्ष अनुज सिंह ने बच्चों के द्वारा बनाये गये मॉडलों की तारीफ की. विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम आनेवाले विद्यार्थी को दो हजार, द्वितीय को 15 सौ व तृतीय प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को एक हजार पुरस्कार की घोषणा की. मौके पर विद्यालय के सचिव सोनम कुमारी, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार मेहता, प्रधानाध्यापक सहेंद्र साव, पवन कुमार मेहता, सतीश कुमार तिग्गा, रूपेश सिंह, विजयलक्ष्मी चौबे, नेहा शुक्ला, सीमा श्रीवास्तव, अभिलाषा मिश्रा, प्रीति, अनुष्का, खुशबू कुमारी, वर्षा कुमारी, अनुश्री, संध्या मिश्रा, अदिति कुमारी, विपिन सिंह, रानी देवी, सुहाग देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola