उपस्थिति बनाकर स्कूल से गायब रहे शिक्षक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2024 9:25 PM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की आपत्ति, डीसी से जांच कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
पांकी.
उत्क्रमित मध्य विद्यालय उच्चहारा मनमाना तरीके से संचालित हो रहा है. शिक्षक सतीश कुमार सिंह व अरुण कुमार पाठक उपस्थिति बनाकर पूरे दिन गायब रहे. इस दौरान अरुण कुमार पाठक के पुत्र सिर्फ खानापूर्ति में बच्चों की रखवाली करते रहे. इसकी जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने आपत्ति जाहिर की. आरोप लगाया कि दोनों शिक्षक अक्सर हाजिरी बनाकर निजी काम से बाहर चले जाते हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है. बच्चे मध्याह्नन भोजन से भी वंचित हो जाते हैं. लोगों ने पलामू डीसी से मामले की जांचकर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. वहीं बीइइओ परमेश्वर साहू ने कहा कि स्कूल किसी भी हाल में बंद नहीं करना है. मध्याह्न भोजन भी बंद नहीं होनी चाहिए. मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










