अपर समाहर्ता ने पाटन अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश

अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने पाटन अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज, आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों की समीक्षा की.
पाटन. अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने पाटन अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दाखिल-खारिज, आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों की समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने सभी दस्तावेजों को समय पर निर्गत करने का निर्देश दिया. साथ ही राजस्व वसूली के लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया. अपर समाहर्ता श्री कुमार ने म्यूटेशन स्वीकृति व भू मापी स्वीकृति से संबंधित मामलों की जांच की. उन्होंने सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव को परिशोधन पोर्टल का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने को कहा. ताकि आमजन भूमि से जुड़े शिकायत पोर्टल के माध्यम से कर सकें. रिजेक्ट म्यूटेशन के कारणों से भी अवगत हुए. उन्होंने लैंड डिमार्केशन, नीलाम पत्र वाद, अवैध जमा बंदी, ई-रेवेन्यू कोर्ट, लगान रसीद निर्गत करने संबंधित मामले की भी जांच की और सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार निष्पादन करने को लेकर सीओ को निर्देशित किया. मौके पर पाटन सीओ राकेश श्रीवास्तव, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पंकज कुमार पांडेय, सीआई, कर्मचारी समेत अन्य कई अंचल कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










