नवादा उमवि के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 26 Jun 2025 4:58 PM

विज्ञापन

प्रखंड के नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों द्वारा नशामुक्ति को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी

विज्ञापन

हेडिंग..नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, समाज को भी प्रभावित करता है टो 26 डालपीएच- 3 प्रतिनिधि : पाटन प्रखंड के नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों द्वारा नशामुक्ति को लेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि नशा से न सिर्फ आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान भी होता है. उन्होंने कहा कि नशा की आदत एक दिन में तो नहीं छूटेगा, लेकिन एक दिन अवश्य ही छूटेगा. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क व स्वच्छ विचार का निर्माण होता है. नशा से घरेलू हिंसा हो रही है. सड़क दुर्घटनाएं घट रही है. सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि लोगों को हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए. इसके लिए निर्धारित गतिसीमा व ट्रैफिक नियमों का ख्याल रखना चाहिए. हेलमेट का उपयोग पुलिस व कानून से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के करनी चाहिए. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने साइबर फ्रॉड को लेकर भी लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड तरीके बदल कर लोगों को लुटते हैं. इसलिए अनजाने नंबरों से बचें. अनजान कॉल्स को न रिसीव करें और न ही अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा करें. किसी की प्रलोभन में नहीं पड़ें. केवाईसी, लॉटरी निकलने किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं पड़ना है. प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से निकलकर जंघासी मोड़ होते हुए पुन:विद्यालय परिसर पहुंची. प्रभातफेरी में शामिल स्कूली बच्चों द्वारा नशाखोरी के खिलाफ कई नारे लगाए जा रहे थे. जिसमें नशा करोगे, तो मरोगे, नशे से दूरी बनाना है जरूरी,क्योंकि परिवार है जरूरी, अब यही हो प्रचार, नशा का करो बहिष्कार समेत अन्य कई नारे लगाए जा रहे थे.मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बैठा, संजय कुमार, सतीशचंद्र, अशोक कुमार, मनीष कुमार सिंह, अपर्णा कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रीना देवी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola