एके सिंह कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
एके सिंह कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

एके सिंह कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

हुसैनाबाद. जपला एके सिंह कॉलेज में शहीद दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह ने की. संचालन खेलकूद प्रभारी प्रो राहुल कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की तसवीर के समक्ष पुष्पार्चन कर की गयी.भगत सिंह एवं क्रांतिकारियों की विचारधारा विषयक भाषण प्रतियोगिता में मिथिलेश यादव, सोनू कुमार, विकास कुमार, राजनन्दिनी, आरती, रागनी कुमारी, सारिका सिंह, संजना कुमारी और पिंकी कुमारी आदि ने अपनी-अपनी विचारों को रखा. अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह ने कहा कि भगत सिंह एवं इनके क्रांतिकारी साथी का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजो को भगाकर पूर्ण स्वतंत्रता और मार्क्सवादी ढंग के समाजवादी समाज का निर्माण करना था.यदि क्रांतिकारियों के रास्ते को अपनाया जाता, तो देश का विभाजन भी नहीं होता और देश समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ता. जहां सभी को समता का अधिकार मिलता. मौके पर प्रोफेसर सूर्य मणि सिंह, प्रोफेसर सुधीर कुमार सिंह, प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह, प्रोफेसर आलोक रंजन कुमार, प्रोफेसर उपेन्द्र सिंह, प्रोफेसर शिव कुमार विश्वकर्मा, प्रोफेसर मुकेश कुमार सिंह, प्रोफेसर शशि भूषण सिंह, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, निखिल सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola