समाजसेवी ने निजी खर्च से सड़क की करायी मरम्मती

Updated:
विज्ञापन
समाजसेवी ने निजी खर्च से सड़क की करायी मरम्मती

समाजसेवी ने निजी खर्च से सड़क की करायी मरम्मती

विज्ञापन

विश्रामपुर. नगर परिषद वार्ड चार में घोरडीहा गांव तक जाने वाला पहुंच पथ जर्जर हो गया था. पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों ने इस समस्या से समाजसेवी गोपाल राम को सड़क मरम्मत कराने का आग्रह किया. समाजसेवी श्री राम ने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत करायी. साथ ही जेसीबी से सड़क से पानी निकासी के लिए तीन होम पाइप भी बिछवाया. ताकि सड़क पर जल जमाव नहीं हो. इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने समाजसेवी के प्रति अभार व्यक्त किया है. गोपाल राम ने कहा कि जनसेवा करना पुनीत कार्य है. लोगों की सेवा से मन को सुकून भी मिलता है. मौके पर पुनपुन राम, बंसी चौधरी, विजय राम, इजहार अंसारी, रविंद्र कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola