मधुमक्खियों के हमले से छह मजदूर घायल, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से छह मजदूर घायल, एक गंभीर

मधुमक्खियों के हमले से छह मजदूर घायल, एक गंभीर

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. बुधवार को सुबह करीब 10 बजे प्रखंड के रानीदेवा गांव में भवन निर्माण कार्य में लगे छह मजदूर मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गये. इस दौरान मजदूर व ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गयी. सभी मजदूर जान बचाने के इधर -उधर भागने लगे. मोहम्मदगंज के राजनडीह गांव की रानी कुंवर मजदूर मधु मक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि भजनिया के राज मिस्त्री हकीक अंसारी, मोहम्मदगंज के मजदूर नमो कुमार, अजय राजवार, खुशी कुंवर व पिपरा बांध के राजेन्द्र साव घायल हैं. मजदूरों ने बताया कि रानी देवा गांव में धान अधिप्राप्ति केंद्र का भवन निर्माण कराया जा रहा है. कार्य स्थल के समीप एक पेड़ से मधु मक्खियों का झुंड अचानक हमला कर दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola