शिव चर्चा का आयोजन, शिव तत्व पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन
शिव चर्चा का आयोजन, शिव तत्व पर हुआ मंथन

शिव चर्चा का आयोजन, शिव तत्व पर हुआ मंथन

विज्ञापन

हरिहरगंज. महाराजगंज स्थित दिव्या ट्रस्ट फाउंडेशन परिसर में शुक्रवार को शिव चर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व आयुर्वेद एमडी डॉ संजय कुमार ने किया. इस अवसर पर शिवशिष्य सह शिक्षक पुषेन कुमार, अर्जुन बैठा, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, सत्यनारायण शौंडीक, संतोष प्रजापति सहित अन्य शिव भक्तों ने भगवान शिव के जीवन दर्शन, उपासना पद्धति और मानव जीवन में शिव तत्व की महत्ता पर विस्तार से विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि भगवान शिव का जीवन त्याग, तपस्या और समरसता का प्रतीक है, जिसे अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. कार्यक्रम में शिव शिष्यों की बड़ी भागीदारी रही. इस मौके पर राजदेव प्रसाद, फार्मासिस्ट सुधा कुमारी, सिकंदर पासवान, महेंद्र सिंह, प्रमिला देवी, युगेश राजवंशी, सरोज देवी, रानी देवी, किरण जायसवाल, सुनीता देवी सहित सैकड़ों शिव शिष्य परिवार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola