शिबू सोरेन का सपना आज भी झारखंड की आत्मा में जीवित है

Updated:
विज्ञापन
शिबू सोरेन का सपना आज भी झारखंड की आत्मा में जीवित है

शिबू सोरेन का सपना आज भी झारखंड की आत्मा में जीवित है

विज्ञापन

हुसैनाबाद. नगर पंचायत क्षेत्र के मेहंदी नगर मोहल्ला स्थित चेतना भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक झारखंड आंदोलन के पुरोधा व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का रविवार को जयंती मनायी गयी. मौके पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया. मौके पर जेएमएम किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने कहा कि आज भले ही शिबू सोरेन नहीं है, लेकिन उनका संघर्ष,राजनीति उनका सपना आज भी झारखंड की आत्मा में जीवित है. चार अगस्त 2025 को उनके निधन के बाद पहली जयंती है. उन्होंने शुरू से आदिवासियों के हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी. आज उनके ही संघर्ष का नतीजा है कि हमें झारखंड राज्य मिला. आज उनके सपने को साकार करने के लिए उनके पुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के तरक्की के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहें है, जयंती कार्यक्रम में शिबू सोरेन अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, शिबू सोरेन तेरा नाम रहेगा के जोरदार नारे गूंजते रहे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी,योगेंद्र सिंह, विजय पासवान, अरविंद पाल ,आत्मेश कुमार सिंह, मुकेश सिंह आज़म खान,पिंटू गुप्ता राजेश सिंह, विष्णु प्रजापति, सीता राम, विनोद कुमार सिंह, अजय पासवान, विनोद सिन्हा, रवि मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, पप्पू मेहता, सोनू कुमार, धर्मेंद्र तिवारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. कार्यक्रम के बाद गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola