सेवा सदन की संस्थापिका रतन देवी जैन का प्रथम पुण्यतिथि मना
सेवा सदन की संस्थापिका रतन देवी जैन का प्रथम पुण्यतिथि मना
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर शहर के प्रकाशचंद जैन सेवा सदन की संस्थापिका रतन देवी जैन की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी. गुरुवार को सेवा सदन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. संस्थान से जुड़े चिकित्सकों,स्वास्थ्य कर्मियों व गणमान्य लोगों ने उनके तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्तव पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि समाजहित में उनके द्वारा जो योगदान दिया गया उसे भूलाया नही जा सकता. लोगों ने कहा कि रतन देवी जैन अपना जीवन जनसेवा व मानव कल्याण के कार्यों में लगाया.उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी की जरूरत है. मौके पर संस्थान के संयुक्त सचिव सौमित्र भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप केजरीवाल, डॉ. शशि कुमारी, डा एसएस. होरो, डा निशा किशोर, डा डीपी. केशरी, डॉ. पूनम सिन्हा, डा अमरजीत, डॉ. नीतू कुमारी, डा ऋत्विता सिंह, डा विजेता सिंह, डा सुमित कुमार, पूनम मिंज, पम्मी कुमारी सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









