डाल्टनगंज में तीन परीक्षा केंद्रों पर बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा संपन्न

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में 1493 परीक्षार्थी उपस्थित और 262 अनुपस्थित रहे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. बीएससी नर्सिंग की प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा डाल्टनगंज में तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को संपन्न हो गयी. नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिये सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस जिला स्कूल, केजी स्कूल व गिरिवर स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था.

771 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र

जिला स्कूल में 771 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जिसमें 658 छात्र उपस्थित व 113 अनुपस्थित थे. जबकि गिरिवर स्कूलमें में 504 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जिसमें 428 उपस्थित 76 अनुपस्थित थे. वही केजी स्कूल में 480 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जिसमें 407 उपस्थित व 73 अनुपस्थित रहे. इस तरह तीनों केंद्र में 1755 परीक्षार्थियों के लिए तीन केंद्र बनाए गये थे. जिसमें से 1493 परीक्षार्थी उपस्थित व 262 अनुपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Scame: JPSC-JSSC परीक्षा मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने बताया परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार की किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है. वे तीनों परीक्षा केंद्र पर बारी-बारी से जाकर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान तीनों केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा. परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के कमरे का भी औचक निरीक्षण किया. कहीं से भी किसी प्रकार की कदाचार की शिकायत नहीं मिली. सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस केजी स्कूल में आशीष कुमार दुबे, जिला स्कूल में करुणा शंकर तिवारी व गिरिवर स्कूल में घनश्याम गुप्ता को केंद्राधीक्षक बनाया गया था.


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola