बेंगलुरू को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची सेरसा चक्रधरपुर की टीम

Updated:
विज्ञापन
बेंगलुरू को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची सेरसा चक्रधरपुर की टीम

वीर शहीदों के पावन स्मृति में पुलिस स्टेडियम में आयोजित अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को हुआ.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. वीर शहीदों के पावन स्मृति में पुलिस स्टेडियम में आयोजित अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सोमवार को हुआ. झारखंड व कर्नाटक की बेंगलुरू टीम के बीच शानदार मुकाबला हुआ. मुख्य अतिथि निगम के नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले में सेरसा चक्रधरपुर की टीम बेंगलुरू की टीम को दो -एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी. सेरसा चक्रधरपुर की टीम शुरुआती दौर से ही दबाव बना कर खेल रही थी. दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को मात देने की फिराक में रहे. कड़ी मशक्कत के बाद सेरसा टीम के खिलाड़ी दिनेश ने खेल के 14वें मिनट पर एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी. इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे को मात देने के लिए संघर्ष तेज किया. मध्यांतर के बाद खेल शुरू हुआ और 54 वें मिनट पर सेरसा फुटबॉल टीम के खिलाड़ी विमल ने दूसरा गोल किया. इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई. बेंगलुरू टीम के खिलाड़ी जीनू ने खेल के 76वें मिनट में एक गोल कर मैच को बराबरी पर लाने का प्रयास किया. इस तरह सेरसा की टीम ने बेंगलुरू की टीम को दो-एक गोल से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंच गयी. दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेरसा टीम के खिलाड़ी संतोष हेंब्रम को मिला. रेफरी सुनील टोप्पो, सहायक रेफरी जफर आलम, अब्दुल मजीद, अर्जुन उरांव ने मैच का संचालन किया. कमेंटेटर के रूप में रेफरी धनु नाग सक्रिय थे. मौके पर आयोजन समिति के सचिव मनोहर कुमार लाली, ज्ञानचंद पांडेय, निगम के प्रथम डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, सोनू सिंह नामधारी, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, सार्जेंट विक्रम चंद्रवंशी, आलोक वर्मा, नरेंद्र सिंह, सुशील सिंहा, विभाकर नारायण पांडेय, परशुराम ओझा, मनीष मिश्रा, प्रसेनजीत दास गुप्ता, संदीप राम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola