सरहूल पूजा मानव जीवन के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है : डीएसपी

Updated:
विज्ञापन
सरहूल पूजा मानव जीवन के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है : डीएसपी

सरहूल पूजा मानव जीवन के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है : डीएसपी

विज्ञापन

प्रतिनिधि : नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जैप आठ के परिसर में शनिवार को प्रकृति का पर्व सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुष आरक्षियों ने मांदर की थाप पर थिरकते नजर आये. मौके पर जैप डीएसपी डेविड ए डोडराय ने प्रकृति पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला. कहा कि सरहुल पूजा झारखंड का प्रमुख त्योहार है. यह पर्व मानव एवं प्रकृति के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है. साथ ही प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देता है. इस त्योहार से सीख लेकर हम सभी को प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए. इस अवसर पर जवानों ने वाहिनी परिसर में सखुआ का पौधा लगाकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया. मौके पर बहादुर उरांव, मुकेश कुमार,राजेश उरांव,दिनेश महतो,रामधन नायक,रंजीत कुमार,राजेश महतो,रामलखन राम,पंकज कुमार सिंह,पप्पू सिंह,राजेश उरांव,सेनसन दिलवर भेंगरा, द्वारिका प्रसाद महतो,किस्टू टुड्डू, सुनील बाड,रामबालक पासवान सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola