संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

वनभोज में कांग्रेस के सांगठनिक स्थिति पर हुई चर्चा

विज्ञापन

वनभोज में कांग्रेस के सांगठनिक स्थिति पर हुई चर्चा मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के चियांकी स्थित पंडित जगनारायण त्रिपाठी बीएड कॉलेज परिसर में वन भोज हुआ. कांग्रेस के युवा नेता धनंजय त्रिपाठी ने इसका आयोजन किया. इसमें काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर कांग्रेस के सांगठनिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के सांगठनिक ढांचा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही. पार्टी के जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि जब संगठन मजबूत रहेगा, तभी जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम होगा. उन्होंने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं से शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों व ग्रामीण क्षेत्र के सभी गांवों में सघन अभियान चलाने पर जोर दिया. कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर आंदोलन करने की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर जीरामजी रखा है. मनरेगा के प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को लाभ नहीं मिलेगा और जरूरत के मुताबिक योजना का क्रियान्वयन नहीं हो सकेगा. जिले में मनरेगा बचाओ अभियान चलाने की जरूरत है. मौके पर दीनानाथ तिवारी चंद्रशेखर शुक्ला, सत्यानंद दुबे, मिथिलेश सिंह, नंदगोपाल त्रिपाठी, रंजन दुबे, रामप्रवेश सिंह, ओमप्रकाश अमन, जिशान खान, नसीम खान, नफीस खान, गोपाल सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, अरविंद पासवान,बबलू दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola