गणतंत्र दिवस संविधान की सर्वोच्चता व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक : वीसी
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया.
फोटो 27 डालपीएच 34 मेदिनीनगर. नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. मौके पर विश्वविद्यालय के वीसी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने शहीद नीलांबर-पीतांबर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. वीसी डॉ सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 1950 भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन है. भारत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हमारा देश महान जननायकों, अमर शहीदों, वैज्ञानिकों और विचारकों के सपनों को साकार कर रहा है. वीसी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी नई चुनौतियों के दौर में संविधानिक मूल्यों के अनुरूप लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है. डॉ सिंह ने कहा कि एनपीयू आज अपनी एक नई पहचान स्थापित कर रहा है. यहां के विद्यार्थी व शोधार्थी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में स्वयं को सिद्ध करने के लिए पूरी तरह सक्षम है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा नफीस अहमद ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गयी. मौके पर कुलानुशासक डा आरके झा, डीएसडब्ल्यू डा एसके पांडेय, सीसीडीसी डा मनोरमा सिंह, विभिन्न विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए