रघुवर दास ने बदल दिया पलामू निकाय चुनाव का समीकरण, अरुणा शंकर के समर्थन में बागियों को बैठाया

Palamu Municipal Election: झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत पलामू नगर निगम चुनाव में रघुवर दास की सक्रियता से राजनीतिक समीकरण बदल गया है. बागी प्रत्याशियों को अरुणा शंकर के समर्थन में बैठाया गया है. मेदिनीनगर सीट हॉट सीट बन चुकी है और भाजपा को इससे बड़ी मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है. चुनावी माहौल गरमाया हुआ है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
Palamu Municipal Election: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पलामू नगर निगम चुनाव का पूरा समीकरण ही बदलकर रख दिया है. सोमवार को उन्होंने मेयर पद के लिए बागी के तौर पर मैदान में ताल ठोक रहे दो प्रत्याशियों को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर के समर्थन में बैठा दिया. सोमवार को उन्होंने मेयर पद के लिए बागी के तौर पर मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों को भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में बैठा दिया. इस रणनीतिक कदम से चुनावी तस्वीर अचानक बदलती नजर आ रही है.
अरुणा शंकर को मिला मजबूती का संदेश
रघुवर दास की पहल से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को सीधा फायदा मिलता दिख रहा है. इससे पहले मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता ने भी अपना समर्थन घोषित किया था. अब मीना गुप्ता ने भी अरुणा शंकर के पक्ष में समर्थन दे दिया है. चैनपुर बाजार में आयोजित सभा में यह समर्थन सार्वजनिक रूप से सामने आया, जहां मंच पर सभी नेता एक साथ नजर आए.
बागियों की वापसी से भाजपा को राहत
भाजपा के दो बागी प्रत्याशियों को मनाकर अरुणा शंकर के समर्थन में बैठा देना पार्टी के लिए बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है. इससे वोटों के बंटवारे की आशंका कम हुई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से भाजपा को सीधा चुनावी लाभ मिल सकता है.
मेदिनीनगर सीट बनी हॉट सीट
मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर सीट इस बार हॉट सीट बन चुकी है. भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. विपक्षी दल भी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. ऐसे में रघुवर दास की सक्रियता को चुनावी गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: मैट्रिक परीक्षा के बाद लापता चार नाबालिग छात्रा बरामद, डालटनगंज से हुई थीं गायब
रिंकू सिंह को लेकर अटकलें तेज
सूत्रों के अनुसार पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह की पत्नी रिंकू सिंह को भी अरुणा शंकर के पक्ष में बैठाने की बातचीत चल रही है. अगर ऐसा होता है तो भाजपा की स्थिति और मजबूत हो सकती है. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रघुवर दास के पलामू आगमन के बाद चुनावी फिजा में साफ बदलाव महसूस किया जा रहा है. अब देखना यह है कि यह रणनीति मतदान के दिन कितनी असरदार साबित होती है.
इसे भी पढ़ें: राजकीय इटखोरी महोत्सव का आज होगा भव्य उद्घाटन, तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, देखें खास तस्वीरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










