पुलिस ने पोस्ते की खेती को किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्ते की खेती को किया नष्ट

विज्ञापन

पाटन. नावाजयपुर व मनातू की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तीन एकड़ भूमि पर लगाये गये पोस्ते की खेती को नष्ट किया. नावाजयपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी व मनातू थाना क्षेत्र के कुसहा टोला तनरवा के जंगली क्षेत्र स्थित तीन एकड़ वन भूमि पर पोस्ते की खेती की गयी थी. जिसे बुधवार को नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता व मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान तीन एकड़ भूमि पर करीब तीन एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम (पोस्ता ) के फसल को नष्ट किया गया. अभियान में दोनों थाना के पुलिस जवान, चेतमा पिकेट के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola