होली पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी

Updated at : 09 Mar 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी

थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की. हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. लेकिन सभी संबंधित व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि अवैध शराब की खरीद-बिक्री में संलिप्त पाया गया. तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.पलामू पुलिस आमजन से शांतिपूर्ण व सुरक्षित होली मनाने की अपील करती है. नागरिकों से अनुरोध करती है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले. तो तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola