राम मंदिर के दूसरी वर्षगांठ पर पूजा व भंडारा का आयोजन
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

राम मंदिर के दूसरी वर्षगांठ पर पूजा व भंडारा का आयोजन
विज्ञापन
मेदिनीनगर. अयोध्याय में प्रभु श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ गुरुवार को मनायी गयी. इस अवसर पर शहर के बेलवाटिका चौक के पास जय श्रीराम सेवा मंच ने पूजा अनुष्ठान व भंडारा का आयोजन किया. पंडित सोमनाथ पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चर के साथ विधि-विधान से प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना करायी. यजमान के रूप में संस्था के अध्यक्ष गोपाल तिवारी, पूजा अनुष्ठान में सक्रिय रहे. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. दोपहर बाद भंडारा शुरू हुआ. संस्था के सदस्यों ने रामभक्तों व श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया. भंडारा देर रात तक चलता रहा. काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किये. वर्षगांठ के अवसर पर संस्था के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. मौके पर संस्था के संरक्षक प्रदीप सिंह, सचिव ललन कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार वर्मन, अर्चना अग्रवाल, बीरेंद्र प्रसाद,ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, ओमप्रकाश मेहता, संदीप अग्रवाल सहित कई सदस्य सक्रिय थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










