शहर से पुलिस लाइन व बस स्टैंड को हटाने का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
शहर से पुलिस लाइन व बस स्टैंड को हटाने का प्रस्ताव

समाहरणालय के सभागार में शनिवार को दिशा की बैठक सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. समाहरणालय के सभागार में शनिवार को दिशा की बैठक सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में हुई. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता, विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पलामू डीसी शशिरंजन, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन व अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि व विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद थे. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा कराये गये कार्यों की चर्चा की. उन्होंने पीएचइडी की 84 योजनाओं को पूर्ण नहीं हाेने व एक योजना में बिना कार्य किये ही योजना की राशि निकालने की बात कही. इसकी जांच के लिए अपर समाहर्ता के अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. बैठक में पुलिस लाइन व बस स्टैंड को हटाने का प्रस्ताव दिया गया. मंत्री ने कहा कि पुलिस लाइन को पाटन मोड़ के पास एनएच के किनारे व बस स्टैंड को शहर से बाहर एनएच के किनारे स्थापित किया जाये. उन्होंने प्रस्ताव दिया कि वर्तमान के पुलिस स्टेडियम में स्पाेर्टस कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित करने की जरूरत है. ट्रैफिक नियम को तोड़ने वालों को जुर्माना की राशि भुगतान के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है. इसे लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैठक में एसपी रीष्मा रमेशन ने जानकारी दी कि पलामू में यातायात जिला व थाना नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है. मंत्री ने बैठक के दौरान राज्य के गृह सचिव से बात की. कहा कि जल्द इस पर अमल किया जायेगा. पांडू के मुरूमातू में उजाड़े गये मुसहर के मामले को उठाया गया. इस मामले में पलामू डीसी ने कहा कि अपर समाहर्ता को मुसहर परिवार के सदस्यों से बात कर समाधान का निर्देश दिया गया है. छतरपुर व हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय में कोषागार व जेल बनाने की बात कही गयी, ताकि लोग परेशानी से बच सकें. अवैध माइनिंग व परिवहन को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. रोड की कैपेसिटी के अनुसार ओवर लोडिंग की जांच होगी. बीज और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को पंचायत कार्यालय में जनता दरबार आयोजन कर आवास संबंधित समस्या दूर करने का निर्देश दिया गया है. पलामू सांसद वीडी राम ने मनरेगा की खामियों को दूर कर बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने सखी मंडल की महिलाओं को मशरूम उत्पादन की दिशा में प्रेरित करने का निर्देश दिया. मनरेगा, आवास, व 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं में शिथिलता बरतने वाले के विरूद्ध स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. बैठक में विधायकों ने योजनाओं के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, डीडीसी शब्बीर अहमद सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola