ePaper

.जेल अदालत से रिहा किये गये नौ बंदी

Updated at : 16 Aug 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
.जेल अदालत से रिहा किये गये नौ बंदी

स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय के निर्देश पर जेल अदालत का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मेदिनीनगर. स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय के निर्देश पर जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न कोर्ट में लंबित पांच मामलों का निस्तारण किया गया. जबकि नौ बंदियों को दोष स्वीकारोक्ति बयानव सजा के अवधि पूर्ण करने पर रिहा किया गया. सीजेएम मनोरंजन कुमार के कोर्ट से दो केस एसीजेएम सुशीला सोरेंग के कोर्ट में लंबित एक केस, शंभू महतो जेएम व रेलवे जेएम के कोर्ट में लंबित एक एक मामले का निस्तारण किया गया. जेल अदालत में सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, जेएम शंभू महतो, रजिस्ट्रार सह एसडीजेएम कमल प्रकाश, काराधीक्षक भगीरथ कारजी, अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ,प्रभारी कारापाल आशीष कुमार, वीर विक्रम वक्स राय, उतम कुमार, पुष्कर राज, नीतू सिंह, जेल पीएलबी नीरज सिंह सहित सैकड़ों बंदी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola