अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

विज्ञापन

प्रतिनिधि,हरिहरगंज

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड सभागार में हरिहरगंज नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व 16 वार्ड पार्षदों को पलामू डीसी समीरा एस ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर एलआरडीसी विजय केरकेट्टा, अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.पलामू डीसी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस भरोसा के साथ चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने नगर पंचायत को स्वच्छ, हरित एवं विकसित बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की अपील की. शपथ लेने वालों में वार्ड एक से आस्मिन परवीन, वार्ड दो से वृजनंदन साव, वार्ड तीन से अमरजीत कुमार, वार्ड चार से पिंकी कुमारी, वार्ड पांच से पुष्पा देवी, वार्ड छह से कृष्ण कुमार, वार्ड सात से सुशील कुमार रवि, वार्ड आठ से स्वेता देवी, वार्ड नौ से पवन कुमार, वार्ड 10 से अवधेश कुमार मेहता, वार्ड 11 से रामजी पासवान, वार्ड 12 से सूरज देवी, वार्ड 13 से हसीना खातून, वार्ड 14 से रिंकू देवी, वार्ड 15 से त्रिपुरारी राम एवं वार्ड 16 से अनुराधा कुमारी शामिल हैं.

उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार रवि की जीत

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यालय सभागार में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई. निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन के बाद मतदान कराया गया. निर्वाची पदाधिकारी विजय केरकेट्टा की देखरेख में मतगणना की गयी. वार्ड संख्या सात के पार्षद सुशील कुमार रवि को 10 मत एवं वार्ड संख्या दो के पार्षद वृजनंदन साव को छह मत प्राप्त हुए. इस प्रकार सुशील कुमार रवि ने चार मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया. निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया. इसके बाद अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. समारोह में बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola