सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी

Updated:
विज्ञापन
सफलता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी

रोटरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल घोषित, छात्र-छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन

रोटरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल घोषित, छात्र-छात्राएं सम्मानित

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

चैनपुर स्थित रोटरी स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी. विद्यालय के चेयरमैन अनुग्रह नारायण शर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है. वहीं प्राचार्य अश्लेष कुमार पांडेय ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर बल देते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें और कम उम्र में बाइक या स्कूटी चलाने की अनुमति न दें. उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है, इसलिए यदि किसी विद्यार्थी के अंक अपेक्षा से कम आये हों तो उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगले सत्र में और अधिक परिश्रम कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की एकेडमिक एडवाइजर रितुल मुस्कान ने किया. इस अवसर पर पी गुप्ता, नंदन तिवारी, सुषमा कुमारी, उमाकांत मिश्रा, राहुल भारद्वाज, सुमंत सिंह, कामेश मेहता, मनोज यादव, सुशीला एक्का, दीपा कुमारी, चंचला कुमारी, अनिता वर्मा, नेहा तिवारी, नीलम कुमारी, सुधा सिंह, खुशबू पांडेय, प्रतिमा कुमारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे. मौके पर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola