पुलिस ने शराब व जावा महुआ नष्ट किया
Updated at : 24 Mar 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने शराब व जावा महुआ नष्ट किया
विज्ञापन
हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के में अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ईटबांध गांव में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम उक्त स्थल पर अचानक छापेमारी की जहां 50लीटर महुआ शराब और 400केजी जावा महुआ को विनिष्ट किया गया और कई उपकरणों को वहीं पर नष्ट कर दिया गया, इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया की इस धंधे में लिप्त लोग पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गये. इस अभियान में एएसआई रविशंकर सिंह वह पुलिस के जवान के साथ थाना के कई चौकीदार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




