धोखाधड़ी मामले में फरार युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
धोखाधड़ी मामले में फरार युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

धोखाधड़ी मामले में फरार युवक को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

विज्ञापन

हरिहरगंज. पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में फरार युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 75/24, दिनांक 28 मई 2024, भा.द.वि. की धारा 406 और 420 के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त 40 वर्षीय मुकेश कुमार गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त सीमावर्ती बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के बेनी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने आवश्यक विधि-प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में मेदिनीनगर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola