जनता का मिल रहा है अपार समर्थन : रिंकू सिंह

Updated:
विज्ञापन
जनता का मिल रहा है अपार समर्थन : रिंकू सिंह

जनता का मिल रहा है अपार समर्थन : रिंकू सिंह

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के नावाटोली मुहल्ला के वार्ड 21 व 22 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने बदलाव के लिए जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास व जनता को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. चुनाव में जनता उन्हें आशीर्वाद देकर जीत दिलाये.वह विकास के विजन को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है. अपने पति निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किया है. उनके अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए जनता उन्हें अपने स्नेह व प्यार देकर चुनाव में जीत दिलाये. वह पूरी निष्ठा व इमानदारी से जनसेवा कार्य में सक्रिय रहेगी और क्षेत्र का विकास करेंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola