संगठित अपराध से पलामू की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है : देवेश तिवारी

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 30 Jan 2026 9:37 PM

विज्ञापन

संगठित अपराध से पलामू की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है : देवेश तिवारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

राज्य स्तरीय दिशा समिति झारखंड के सदस्य देवेश तिवारी ने कहा कि पलामू जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध, भ्रष्टाचार एवं सड़क दुर्घटनाओं की गंभीर स्थिति है. पलामू में अराजकता और भय का वातावरण व्याप्त है. पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में संगठित अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिले में जंगलराज टू की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. श्री तिवारी शुक्रवार को टीवी टावर रोड स्थित वर्ड ब्लू होटल में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. श्री तिवारी ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने कहा था कि प्रजा का विश्वास राज्य की निर्भयता की पहचान होती है. पलामू जिले की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि शासन एवं प्रशासन दोनों से आमजनता का विश्वास लगभग समाप्त हो गया है. उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अनुसार पलामू एक आकांक्षी जिला है. लेकिन यहां न तो उच्च शिक्षा के लिए कोई गुणवत्तापूर्ण संस्थान है, न ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं. बच्चों और युवाओं के लिए खेलकूद के लिए आधारभूत संरचना इनडोर व आउटडोर स्टेडियन का भी अभाव है. प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पलामू की जनता एक बेहतर भविष्य की तलाश कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व व गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में आतंकवाद एवं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड के हेमंत सरकार में अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है. श्री तिवारी ने युवाओं से अपील किया है कि अपराध और शॉर्टकट के रास्ते से दूर रहकर व्यापार, उद्यम और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ें. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola