Palamu News: कुआं में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने बरामद किया शव

पत्नी की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
Palamu News : पलामू के एक युवक की मौत कुंआ में डूबने से हो गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के चाचा ने बताया था कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.
पलामू : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत के नौडीहा गांव के पुरवारा टोला के जितेंद्र ठाकुर की मौत कुआं में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार को जितेंद्र ठाकुर घर से थोड़ी दूरी पर स्थित कच्चे कुंआ के पास नहाने गया था. जहां पर डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना के दूसरे दिन ग्रामीणों ने जब कुआं के पास कपड़ा को रखे हुए पाया. कुआं के अंदर देखा कि शव तैर रहा है.
मृत युवक के पिता पुणे में करते हैं मजदूरी
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी छतरपुर थाना को दी. पलामू के छतरपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान जितेंद्र ठाकुर (पिता धनंजय ठाकुर) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि युवक के पिता पुणे में रहकर मजदूरी का काम करते हैं.
मानसिक रूप से परेशान था जितेंद्र
मृतक के चाचा उदय ठाकुर ने बताया कि जितेंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और गांव में ही रहता था. बुधवार को अचानक घर से कहीं चला गया. जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की. लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया. गुरुवार की सुबह कुएं के समीप कपड़े देखकर उसकी पहचान की गयी. इसके बाद कुआं का पानी पंप मशीन की मदद से बाहर निकल गया, फिर जितेंद्र का शव को बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read: रांची में पलटा डीजल टैंकर फिर लगी भीषण आग, घटनास्थल पर मची अफरा तफरी, देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




