ePaper

Palamu News: पलामू के महुआखला-पचघारा जंगल से मिला नरकंकाल, 17 दिनों से लापता था युवक

Updated at : 27 May 2024 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
palamu news skeleton of missing youth found in jungle

पलामू के जंगल में युवक का कंकाल मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Palamu News: पलामू के महुआखला-पचघारा जंगल से एक नरकंकाल मिला है. मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक 17 दिन से लापता था.

विज्ञापन

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में जंगल से एक नरकंकाल मिला है. बताया जा रहा है कि नरकंकाल 17 दिन से लापता युवक का है. जंगल में शव के पास मिले कपड़ा, चप्पल और हाथ में बंधे धागे से परिजनों ने उसकी पहचान की है. पुलिस जांच में जुट गई है.

Palamu News: महुआखाला-पचघारा के जंगल से मिला कंकाल

बताया जा रहा है कि विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी क्षेत्र के महुआखाला-पचघारा के जंगल से युवक का नरकंकाल बरामद हुआ है. कंकाल की पहचान छिपादोहर गांव के चंद्रशेखर मिश्रा उर्फ डब्लू मिश्रा के पुत्र राकेश मिश्रा उर्फ मोनू मिश्रा के रूप में हुई है.

कपड़े, चप्पल व हाथ में बंधे धागे से परिजनों ने की मृतक की पहचान

कपड़े, चप्पल और हाथ में बंधे धागे को देखकर मोनू के परिजनों ने उसकी पहचान की है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि मोनू पिछले 17 दिनों से लापता था. इस संबध में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था.

10 मई से ही लापता था मोनू, पुलिस ने गंभीरता से नहीं की तलाश

परिजनों का कहना है कि मोनू 10 मई 2024 से ही लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके बच्चे की तलाश में उदासीनता बरती. गंभीरता से उसकी तलाश नहीं की. आज उसका नरकंकाल मिला है. पुलिस की इस उदासीनता की वजह से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड: ससुरालवालों ने की हैवानियत की हद पार, मासूम बच्ची के साथ मां को मारकर दफनाया, नरकंकाल बरामद

पलामू में चैनपुर चेक पोस्ट के पास शव के साथ लोगों ने रोड को किया जाम

लापता महिला का नरकंकाल बरामद, बच्चे का पता नहीं

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola