पलामू में चैनपुर चेक पोस्ट के पास शव के साथ लोगों ने रोड को किया जाम

पलामू जिले में पुलिस की कथित पिटाई से एक युवक की मौत के विरोध में लोगों ने शव के साथ चैनपुर चेक पोस्ट के पास सड़क जाम कर दी है. पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
Table of Contents
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के हत्याकांड के आरोपी अजय चौधरी की मौत के विरोध में शाहपुर-चैनपुर मुख्य मार्ग को कोयल पुल के समीप चैनपुर चेक पोस्ट के पास जाम किया गया. शव के साथ आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
पलामू के कल्याणपुर गांव के हत्याकांड का आरोपी था अजय चौधरी
कल्याणपुर गांव के हत्याकांड के आरोपी अजय चौधरी की मौत के विरोध में शाहपुर-चैनपुर मुख्य मार्ग को कोयल पुल के चैनपुर चेक पोस्ट के पास जाम किया गया है. शव के साथ आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
अजय की मौत के जिम्मेदार पुलिसवाले पर कार्रवाई की हो रही मांग
ग्रामीणों की मांग है कि अजय चौधरी की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की की जाए. इस जाम की वजह से दर्जनों स्कूल बस फंस गए. आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. सैकड़ो वाहनों की लंबी कतार लग गई.
परिजन बोले- पुलिस ने की अजय चौधरी की हत्या
परिजनों का आरोप है कि शनिवार को अजय चौधरी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसके साथ मारपीट की, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. उन्होंने पुलिस पर अजय की हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, पलामू जिले की पुलिस ने इससे इंकार किया है.
Also Read : हत्याकांड के आरोपी की पुलिस रिमांड में बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत
पुलिस का दावा- पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया
पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने के बाद अजय चौधरी को वापस जेल भेज दिया गया था. सांस की बीमारी कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी. इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करया गया था.
रिम्स में इलाज के दौरान हुई अजय चौधरी की मौत : पुलिस
पुलिस ने यह भी कहा कि स्थानीय अस्पताल में उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो अजय चौधरी को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया. रिम्स में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके विरोध में लोगों ने मंगलवार सुबह 7:30 बजे से ही सड़क जाम कर दी.
पुलिस-प्रशासन को जब इस बात का पता चला, तो वरीय अधिकारी वहां पहुंचे और लोगों को समझाना-बुझाना शुरू किया. पुलिस ने आश्वासन दिया कि अगर अजय चौधरी की मौत की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी लोगों को सजा मिलेगी. इसके बाद 9 बजे लोगों ने रोड खाली कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




