लोकसभा चुनाव 2024: नशे के खिलाफ नकेल, पलामू में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, ढाई लाख रुपए की शराब व स्प्रिट जब्त

Updated:
विज्ञापन

शराब उत्पादन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नशे के खिलाफ नकेल कसने की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की छापेमारी से पलामू में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. मौके से ढाई लाख रुपए की शराब व स्प्रिट जब्त की गयी है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: मेदिनीनगर (पलामू)-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है. उत्पाद विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में पलामू में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया. इस दौरान करीब ढाई लाख रुपए की शराब व स्प्रिट जब्त की गयी है. उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि झारखंड व बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शराब व स्प्रिट के साथ चार आरोपी अरेस्ट
उत्पाद विभाग की टीम ने पलामू के हुसैनाबाद के झरगड़ा बघमनवा टोला से छापेमारी कर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. छापेमारी में पुलिस ने 59 पेटी शराब व 280 लीटर स्प्रिट बरामद की है. इस मामले में मुकेश कुमार, ललन कुमार, राजकुमार व संजीव रजवार को गिरफ्तार किया है.

अंग्रेजी शराब का स्टीकर लगाकर ऊंची कीमतों पर बेचते थे
उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. सुधी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बघमनवा टोला में अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा है. शराब तैयार करने के बाद फर्जी रॉयल ब्लू, रॉयल क्लासिक, विदेशी शराब व अन्य ब्रांडेट अंग्रेजी शराब का स्टीकर लगाकर उसे बाहर में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में केशरपुर चेकपोस्ट से 71,500 रुपए बरामद, पिकअप वैन से मिले कैश

शराब बनाने की मशीन समेत अन्य सामान बरामद
छापेमारी के क्रम में उत्पाद विभाग ने 180 एमएल के 2832 बोतल शराब बरामद किया है. शराब तैयार करने के लिए सात गैलन में 280 लीटर कच्चा स्प्रिट व 36 हजार खाली बोतल जब्त किया गया है. इसके साथ ही शराब बनाने की मशीन, कैप, रैपर सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया है. शराब कच्चे मकान में बनाया जाता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola