लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में केशरपुर चेकपोस्ट से 71,500 रुपए बरामद, पिकअप वैन से मिले कैश
वाहन जांच के दौरान कैश जब्त करती टीम
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गाड़ियों की जांच की जा रही है. इसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में केशरपुर चेकपोस्ट से 71,500 रुपए बरामद किए गए हैं. ये कैश पिकअप वैन से जब्त किए गए.
Lok Sabha Election 2024: गालूडीह (पूर्वी सिंहभूम)-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत पश्चिम बंगाल निवासी बबलू सोरेन की पिकअप वैन से 71 हजार 500 रुपए कैश बरामद किए गए हैं. पूछताछ करने पर ड्राइवर कैश के संबंध में जानकारी और वैध दस्तावेज नहीं दे पाया. पुलिस की ओर से नियमानुसार रुपए जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वैसे ड्राइवर ने बताया कि गालूडीह बाजार में धान बेचकर वह वापस पश्चिम बंगाल लौट रहा था. इसी दौरान वाहन की तलाशी ली गयी.
आपके शहर में
वाहन की तलाशी लेने के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश
थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए प्रवेश मार्गों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी वाहन को तलाशी के बाद ही सीमा में घुसने दिया जा रहा है. शनिवार की रात करीब 9 बजे की बात है. केशरपुर चेकपोस्ट पर पश्चिम बंगाल के पिकअप वैन चालक बबलू सोरेन से पूछताछ की गयी. तलाशी लेने पर उसके पास से 71 हजार 500 रुपए बरामद हुए.
ड्राइवर ने कही ये बात
ड्राइवर से बरामद कैश के संबंध में पूछताछ की गयी तो वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया. हालांकि, बबलू सोरेन का कहना है कि वह गालूडीह बाजार में धान बेचकर 71 हजार 500 रुपए लेकर पिकअप वैन से वापस पश्चिम बंगाल लौट रहा था. इसी दौरान वाहन चेकिंग के दौरान रुपए बरामद किए गए.
बड़ी मात्रा में कैश हो चुके बरामद
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वाहन जांच अभियान के क्रम में अब तक बड़ी मात्रा में कैश बरामद हो चुके हैं. पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा समेत विभिन्न जिलों में बॉर्डर इलाकों में गाड़ियों की जांच के क्रम में पुलिस को काफी सफलता मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए