नावाबाजार व नौडीहा में 17 एकड़ में लगे अफीम की खेती किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

नावाबाजार व नौडीहा में 17 एकड़ में लगे अफीम की खेती किया नष्ट

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नशा मुक्त समाज की दिशा में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को नावाबाजार थाना के तुलबुला गांव में दो एकड़ में लगे अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती को नष्ट कर दिया. अफीम की खेती को ट्रैक्टर व पुलिसकर्मियों के सहयोग से पूर्ण रूप से विनष्ट किया गया. जबकि नौडीहा बाजार थाना के बिहार राज्य की सीमा से सटे रतनाग व सीढ़ा गांव के जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम (पोस्ता) की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की टीम ने उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. जिसमें लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध अफीम की खेती को चिन्हित किया गया. जिसके बाद आठ ट्रैक्टर एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से संपूर्ण अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया. कार्रवाई के माध्यम से मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है. एसपी रीषमा रमेशन ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की नशीली पदार्थों की खेती, तस्करी व बिक्री को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पुलिस आमजनों से भी अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की जानकारी मिलती है. तो नजदीकी थाना व पुलिस अधिकारियों को सूचना दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी. पलामू पुलिस नशा के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola