पलामू में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, पुलिस जवान और 8 साल के बच्चे समेत तीन की मौत, 1 घायल

Updated at : 14 Apr 2021 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, पुलिस जवान और 8 साल के बच्चे समेत तीन की मौत, 1 घायल

जानकारी के अनुसार घटना सुबह के 4:45 बजे की हैं. बताया जाता है कि कार पर सवार रांची की ओर जा रहे थे. जबकि ट्रक रांची की और से मेदिनीनगर की तरफ आ रहा था. इसी बीच दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी. इस घटना में झारखंड पुलिस के जवान छतरपुर थाना अंतर्गत कउवल गांव के अखिलेश यादव उनकी पत्नी व आठ वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News, Palamu News मेदिनीनगर : रांची मार्ग पर पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव के निकट बुधवार की सुबह ट्रक – कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में पुलिस जवान ,उसकी पत्नी व बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को पुलिस प्रशासन व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार घटना सुबह के 4:45 बजे की हैं. बताया जाता है कि कार पर सवार रांची की ओर जा रहे थे. जबकि ट्रक रांची की और से मेदिनीनगर की तरफ आ रहा था. इसी बीच दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी. इस घटना में झारखंड पुलिस के जवान छतरपुर थाना अंतर्गत कउवल गांव के अखिलेश यादव उनकी पत्नी व आठ वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी.

वहीं रमेश यादव का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव की पदस्थापना धनबाद में है. आज सुबह पुलिस जवान अखिलेश यादव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ धनबाद जा रहे थे. सभी कार पर सवार थे. जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद एन एच 75 करीब एक घंटे तक जाम रहा. पुलिस के सहयोग से जाम हटाया गया तब आवागमन सामान्य हो पाया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola