Palamu Crime: पलामू में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी हथियार के साथ अरेस्ट, गोलीबारी से पहले ऐसे दबोचे गए

Updated at : 03 Aug 2025 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
Rahul Dubey Gang Arrested

हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी

Palamu Crime: पलामू पुलिस ने गोलीबारी करने जा रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया. ये दोनों अपराधी राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक्शन लिया और बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों अपराधी पलामू जिले के ही हैं. पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन पीछा कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

विज्ञापन

Palamu Crime: पलामू-झारखंड की पलामू पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. पोलपोल में हाइवे निर्माण साइट पर वे गोलीबारी करने जा रहे थे. उससे पहले ही पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. दोनों अपराधी पलामू जिले के ही रहनेवाले हैं.

पुलिस को देखते ही भागने लगे, ऐसे पकड़े गए


पलामू की पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतबरवा की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं. इस सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सदर थाना, डालटनगंज से एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना किया गया. टीम ने टोल प्लाजा चुकरु के पास निगरानी शुरू की. कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध डालटनगंज की ओर से आते दिखे. रुकने का संकेत देने पर वे पुलिस बल को चकमा देकर भागने लगे, जिन्हें तत्परता से पीछा कर पकड़ा गया.

राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं गिरफ्तार आरोपी


पूछताछ में उन्होंने खुलासा कि वे दोनों राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. उसके निर्देश पर वे चियांकी से पोलपोल (सतबरवा) में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थे. इसी दौरान वे पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों में राकेश कुमार (पिता-धनंजय बड़ाईक) पलामू के पिपराटांड़ थाना के लोहरसी का रहनेवाला है. रजनीकांत मेहता (पिता-सुनील मेहता) पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ी का रहनेवाला है. इनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट-JH03T-4239) बरामद की गयी है.

छापामारी दल में ये थे शामिल


छापामारी दल में पुअनि सह थाना प्रभारी सदर संतोष कुमार गुप्ता, पुअनि रंजित कुमार, पुअनि मनोज मुण्डा, आरक्षी अनुराग सिंह, आरक्षी वेद प्रकाश, आरक्षी रोहित कुमार और चालक अविनाश कुमार शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Raksha ‍Bandhan 2025 Gift: रक्षाबंधन पर घर बैठे दें अपनी बहनों को शानदार तोहफा, डाक विभाग ने की है ये खास पहल

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola