किसानों के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली मलय डैम का पानी फिर से बहाल, धान रोपनी में जुटे किसान

Updated:
विज्ञापन

पलामू के मलय डैम की नहर मरम्मत के बाद पानी फिर से बहाल हो गया है। अब 105 गांवों के किसान धान की रोपनी के लिए अपने खेतों में जुट गए हैं।

विज्ञापन

रमेश रंजन की रिपोर्ट पलामू. पलामू जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित सतबरवा प्रखंड के मुरमा कठौतिया मलय डैम‌ किसानों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है. पिछले नौ महीने से नहर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था. क्षतिग्रस्त नहर के मरम्मत के बाद बुधवार को एक बार फिर से डैम का फाटक खोल दिया गया है ताकि किसानों को पटवन का पानी खेतों तक पहुंच सके. डैम का फाटक खुलते के साथ ही एक बार फिर से धान रोपनी के लिए अपने अपने खेतों में जुट गए हैं.

मौसम के बेरुखी के कारण काफी कम हुई है धान की रोपनी

सतबरवा के किसान बिगन मिस्त्री, हलुमांड़ गांव के किसान योगेंद्र भुइयां समेत कई किसानों ने बताया कि इस वर्ष मौसम के बेरुखी के कारण प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी काफी कम मात्रा में हुई है.मलय डैम के पानी से सतबरवा, लेस्लीगंज तथा मेदिनी नगर सदर प्रखंड क्षेत्र के 105 गांव के किसान आश्रित है. मगर, पिछले वर्ष 10 नवंबर 2025 को चैन संख्या 18 सतबहिनी के पास पानी के दबाव के कारण टूट गया था . क्षतिग्रस्त नहर को मरम्मत के लिए आशीष सिन्हा के नेतृत्व में किसान महापंचायत का आयोजन कर आंदोलन रूपरेखा तैयार किया.

ये भी पढ़ें: देर रात हुआ अप व डाउन लाइन पर मालगाड़ी का परिचालन शुरू, चार वैगन हटने के बाद ही पूरी तरह शुरू हो पायेगी आवाजाही।

पलामू डीसी व पांकी विधायक के अवलोकन के बाद कार्य में आयी सक्रियता

राज्य दिशा समिति के सदस्य अवधेश सिंह चेरो व आशीष सिन्हा ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए विभाग तथा जनप्रतिनिधियों को पत्राचार किया गया जिसे गंभीरता से लेते हुए पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व पांकी विधायक डॉ शशी भूषण मेहता के अवलोकन के बाद कार्य में विभाग के द्वारा कार्य में सक्रियता आयी, मरम्मत का कार्य हो सका. विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव तथा सांसद प्रतिनिधि विजय पाठक ने बताया कि डॉ शशि भूषण मेहता हमेशा सक्रिय रहे तथा विभाग के पदाधिकारी पर दबाव बनाया जिसका परिणाम स्वरूप आज किसानों को पानी मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन बाद ऑक्सीजन मिलने की थी उम्मीद लेकिन पांच वर्षों के बाद भी बंद हैं प्लांट

किसानों ने विभाग तथा प्रशासन के प्रति जताया आभार

किसानों ने विभाग तथा प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है. इधर विभाग के कनीय अभियंता हृदय कुमार ने बताया कि सोमवार को ही डैम का फाटक खोल दिया गया था मगर क्षतिग्रस्त नहर के पास पानी लीक हो रहा था जिसे दुरुस्त कर लिया गया है तथा फिर से नहर के माध्यम से पटवन के लिए डैम का पानी खोल दिया गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola