ePaper

Palamu Crime News: सुबह-सुबह बीच सड़क पर चली गोलियां, एक मजदूर घायल

Updated at : 04 Jul 2025 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar (सांकेतिक)

Palamu Crime News: सिंगरा मोड़ के पास आज शुक्रवार की सुबह करीब 5:15 बजे अपराधियों ने फायरिंग की. इस घटना में एक मजदूर के पीठ पर गोली लगी है. बाइक सवार अपराधियों ने मजदूरों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलायी.

विज्ञापन

Palamu Crime News | पलामू, चंद्रशेखर: पलामू जिले के मुख्यालय के सदर थाना अंतर्गत सिंगरा मोड़ के पास आज शुक्रवार की सुबह करीब 5:15 बजे अपराधियों ने फायरिंग की. इस घटना में एक मजदूर के पीठ पर गोली लगी है. घटना के तुरंत बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक का इलाज चल रहा है. घायल युवक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा गांव निवासी 30 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में हुई है.

सो रहे थे सभी मजदूर

फायरिंग की इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिंगरा मोड़ के पास फ्लाईओवर का काम का रहे मजदूर सोये हुए थे. इसी दौरान सुबह करीब 5:15 बजे बाइक सवार अपराधियों ने मजदूरों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली चलायी. गोली सीधे विक्रम के पीठ पर लगी. अपराधियों के जाने के बाद अधिकारियों को घटना इ जानकारी दी गयी. इसके बाद विक्रम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोलीबारी का यह मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मालूम हो इसके पहले भी एनएच पर गोली चलने की घटना में एक मजदूर को गोली लगी थी.

इसे भी पढ़ें

Muharram: मुहर्रम जुलूस के दौरान नहीं बंद होगी बिजली आपूर्ति, JBVNL ने की एहतियात बरतने की अपील

“24 घंटे में तुमको उड़ा देंगे…” धमकी भरे कॉल के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट

ED Raid: अंबा प्रसाद से जुड़े 5 ठिकानों पर सुबह से चल रही छापामारी, जानिए कब, कैसे, क्या हुआ?

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola