Muharram: मुहर्रम जुलूस के दौरान नहीं बंद होगी बिजली आपूर्ति, JBVNL ने की एहतियात बरतने की अपील

Author Rupali das
Updated:
विज्ञापन

JBVNL

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muharram: झारखंड में मुहर्रम का जुलूस निकलने पर बिजली आपूर्ति नहीं बंद की जायेगी. इसे लेकर बिजली विभाग ने विशेष तैयारी की है. जुलूस आयोजकों और जनता से JBVNL द्वारा जारी नियमों का पालन करने की अपील की गयी है. इस दौरान ताजिया और झांकियों की ऊंचाई चार मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिये.

विज्ञापन

Muharram: झारखंड में छह जुलाई रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद नहीं होगी. इसे लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने मुहर्रम जुलूस के आयोजकों व आम जनता से अपील की है. साथ ही नियमों का पालन करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

ताजिया की ऊंचाई 4 मीटर रखें

रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने भी यह अपील जारी की है. मालूम हो कि मुहर्रम जुलूस में एहतियात बरतते हुए ताजिया, वाहनों पर लगे साउंड सिस्टम व झांकियों की अधिकतम ऊंचाई अधिकतम चार मीटर रखने की अपील की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन नियमों का पालन करना होगा

  1. मुहर्रम जुलूस में निकलने वाले ताजिया, वाहनों पर लगे डीजे व झांकियों की अधिकतम ऊंचाई चार मीटर (13 फीट) तक सीमित हो. बसों व अन्य बड़ी वाहनों की छतों पर कोई व्यक्ति न बैठे एवं उस पर किसी तरह की कोई ऊंची सामग्री ऊंचा ताजिया लगा न हो. किसी भी हाल में इनकी ऊंचाई जमीन से चार मीटर (13 फीट) से ज्यादा नहीं होनी चाहिये.
  2. मुहर्रम जुलूस समितियों द्वारा पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर को तैनात करना होगा. ताकि जुलूस के दौरान वॉलेंटियर जुलूस के साथ चल रहे आम जनता पर लगातार विशेष नजर रख सकें. ताकि किसी प्रकार की गलती व लापरवाही से कोई दुर्घटना न हो.
  3. आम जनता और जुलूस में शामिल लोग रास्ते में पड़ने वाले बिजली के पोल, तार एवं अन्य बिजली के उपकरणों को छूने अथवा किसी डंडे या अन्य माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश नहीं करें.

इसे भी पढ़ें

Irfan Ansari: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे

Sadar Hospital: रांची सदर अस्पताल में 5 जुलाई से शुरू होगी MRI जांच, जानिये कितनी होगी फीस

Shravani Mela 2025: देवघर में बिना आईडी प्रूफ नहीं मिलेगा रूम, जिला प्रशासन ने तय किये कमरों के दाम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola